अंबेडकर जयंती से पहले अलीगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
14 Apr 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
समाचार:
अलीगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बीती शाम एसएसपी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में अलीगंज सर्कल के चारों थानों की पुलिस ने कस्बे में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।
यह फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर डाक बंगला, गांधी चौराहा, मुख्य बाजार, पड़ाव, बाईपास, सराय अड्डा, चमन नगरिया, मातादीन चौक और किला रोड होते हुए पुनः थाने पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
पुलिस ने लोगों से संवाद करते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस महत्वपूर्ण अवसर को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।








