यौन शोषण, ब्रेनवॉश और धर्मांतरण... IT कंपनी TCS में महिलाओं से दरिंदगी, जबरन मांस खिलाने का आरोप...
14 Apr 2026

यौन शोषण, ब्रेनवॉश और धर्मांतरण... IT कंपनी TCS में महिलाओं से दरिंदगी, जबरन मांस खिलाने का आरोप...
महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में महिला कर्मचारियों ने टीम लीडरों पर यौन उत्पीड़न, धार्मिक परिवर्तन के प्रयास और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. कई प्राथमिकी दर्ज हुईं, जिनमें दुष्कर्म का मामला भी शामिल है और छह आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. आरोप है कि शिकायतों पर पहले कार्रवाई नहीं हुई. कंपनी ने आरोपियों को निलंबित कर जांच का भरोसा दिया है. मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और पुलिस जांच जारी है.
महाराष्ट्र के नासिक में IT की एक मेजर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने अपने टीम लीडरों पर यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन के प्रयास और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में राज्य के विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें एक दुष्कर्म का मामला भी शामिल है. अब तक कम से कम छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. क्या है पूरा मामला? नासिक के देवळाली थाना क्षेत्र में दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. वहीं मुंबई नाका थाना क्षेत्र में आठ अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं. शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कंपनी के भीतर कुछ कर्मचारियों ने ऐसा माहौल बनाया, जिसमें धार्मिक परिवर्तन को बढ़ावा दिया जा रहा था. इनकी हुई गिरफ्तारी अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार शामिल हैं. इसके अलावा अश्विन चैनानी नामक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस एक अन्य HR अधिकारी की तलाश में भी जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में कई टीम लीडर और इंजीनियर शामिल हैं.