जल संरक्षण हेतु दिवार लेखन किया गया।
13 Apr 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर मालवा । आज मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद् द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टोंकड़ा नगर विकास प्रस्फुटन समिति बडौद के द्वारा वार्ड नंबर 11 में जल संरक्षण हेतु दिवार लेखन किया गया । जिसमे नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टोंकड़ा कार्यक्रम समन्वयक हरिओम लववंशी परामर्शदाता राजेन्द्रसिंह लववंशी नगर विकास प्रस्फुटन समिति बडौद के अध्यक्ष व परामर्शदाता सुनीता सूर्यवंशी नगर विकास प्रस्फुटन समिति बड़ौद सचिव व CM इंटर्नशिप विद्या सूर्यवंशी MSW FIRST छात्र लोकेंद्र कुमावत, अंकित सिलोरिया, BSW , प्रथम वर्ष जितेंद्र सिलोरिया नवीन पोरवाल ललीत जैन आदि उपस्थित थे
।। जल जीवन का आधार है।।
।।हम सब की यही पुकार पानी व्यर्थ न बहे बेकार।।








