एटा साइबर पुलिस का कमाल: 2 घंटे में लौटाए ₹1 लाख से ज्यादा
13 Apr 2026

एटा साइबर पुलिस का कमाल: 2 घंटे में लौटाए ₹1 लाख से ज्यादा
एटा, 12 अप्रैल। जनपद में साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम एटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से निकाले गए ₹1,00,469 को मात्र दो घंटे के भीतर वापस कराकर पुलिस ने अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर दी, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से ₹1,00,469 की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाना साइबर क्राइम एटा में सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। संबंधित बैंकों से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके फलस्वरूप मात्र दो घंटे में पूरी धनराशि वापस कर दी गई। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित ने एटा पुलिस का आभार जताते हुए टीम की सराहना की। टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, उप निरीक्षक निखिल कौशल, कांस्टेबल राजेश बघेल एवं महिला आरक्षी मनीषा। ⚠️ साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील: अनजान कॉल पर बैंक डिटेल या OTP साझा न करें संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें किसी भी साइबर घटना पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें
Advertisement
Advertisement