खातेगांव स्वदेशी मेले में गोंडी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति, कलाकारों ने बांधा समा
13 Apr 2026

खातेगांव स्वदेशी मेले में गोंडी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति, कलाकारों ने बांधा समा
खातेगाँव / देवास जिले के खातेगांव नगर स्थित डाक बंगला मैदान में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित स्वदेशी मेले में 11 अप्रैल 2026 को आदिवासी गोंडी सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोंडी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। इस अवसर पर बैतूल जिले की ममता म्यूजिकल ग्रुप टीम और ग्राम दावतपुरा की गोंडवाना डांस ग्रुप द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। गोंडी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य ने पूरे मैदान में उत्साह और सांस्कृतिक रंग भर दिया। कार्यक्रम में बैतूल जिले के मशहूर गोंडी कलाकार ममता उईके, शिवम इरपाचे और बादल इरपाचे ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं मशहूर गोंडी डांसर करीना पेंद्राम ने अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दावतपुरा की गोंडवाना डांस ग्रुप ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, नगर परिषद प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, आनंद करपे, अनोखीलाल सल्लाम, रामदेव सल्लाम, गोंडी धर्म आचार्य दौलतराम सल्लाम, सरपंच सुभाष ईवने, पार्षद राजेश परते, रामशंकर उईके, उदय परते, महेंद्र मरकाम एवं अजय मरकाम, सुमित करोची, जीतू उईके सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान खातेगांव के पत्रकारगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और आयोजन को कवरेज दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। यह आयोजन आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।