पत्रकारों ने दिखाई एकता, अभद्रता के विरोध में प्रेस वार्ता का बहिष्कार
11 Apr 2026

पत्रकारों ने दिखाई एकता, अभद्रता के विरोध में प्रेस वार्ता का बहिष्कार
एटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का जनपद के पत्रकारों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया। इस दौरान पत्रकारों में खासा आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि पत्रकारों के साथ अभद्रता के एक मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराजगी बढ़ी है। इसको लेकर पत्रकारों ने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उदासीनता के आरोप लगाए हैं। वहीं, विधायक की मौजूदगी में आयोजित इस प्रेस वार्ता से दूरी बनाकर पत्रकारों ने अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों का कहना है कि जब तक सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना उचित नहीं है। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने साथियों से भी अपील की कि वे सम्मान और हक की आवाज को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों का बहिष्कार करें। इस घटनाक्रम ने जनपद में पत्रकार एकता की मजबूत मिसाल पेश की है और मामले को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
Advertisement
Advertisement