जूना नागदा में उर्स 18 अप्रैल को
11 Apr 2026

जूना नागदा में उर्स 18 अप्रैल को
नागदा में नौगज वली सरकार बंदी छोड़ बाबा जूना नागदा का उर्स, 18 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कव्वाल जुनैद सुल्तानी करेंगे कलाम पेश नागदा शहर में स्थित नौगज वली सरकार बंदी छोड़ बाबा जूना के मुबारक उर्स कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में उर्स कमेटी द्वारा कार्यक्रम का दावत-नामा व सम्मान पत्र क्षेत्र के पूर्व विधायक भाई दिलीप सिंह गुर्जर को भेंट किया गया। उर्स कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल (शनिवार) रात्रि 9:00 बजे प्रसिद्ध इंटरनेशनल कव्वाल जुनैद सुल्तानी अपनी शानदार कव्वाली और कलाम पेश करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रहने की संभावना है। सम्मान पत्र प्रदान करने के दौरान उर्स कमेटी के सदस्य मोईन खान, जगदीश मालवीय, खलील अहमद सांकले, रिजवान शाह, साबिर शाह, आदिल खान, रईस खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के इस मुबारक मौके पर शिरकत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Advertisement
Advertisement