8 चौके, 7 छक्के और 300 का स्ट्राइक रेट... वैभव सूर्यवंशी ने किया धुआं-धुआं, हेजलवुड-भुवनेश्वर हुए बेबस.........
11 Apr 2026
Reporter-Himanshu Pathak
वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. वैभव ने छक्के-चौके की बारिश करते हुए ताबड़तोड़ 78 रन बनाए. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी तूफानी बैटिंग की थी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (10 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने 8 चौके और सात छक्के की मदद से 26 बॉल पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे. इस दौरान वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी. वैभव को क्रुणाल पंड्या ने विराट को के हाथों कैच आउट कराया.








