अंबेडकर जयंती पर औराई पुलिस ने की शांति बैठक:जुलूसों, सभाओं और प्रतिमाओं की सुरक्षा पर बनी रणनीति
10 Apr 2026

अंबेडकर जयंती पर औराई पुलिस ने की शांति बैठक:जुलूसों, सभाओं और प्रतिमाओं की सुरक्षा पर बनी रणनीति
भदोही औराई आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर थाना औराई परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसों, जनसभाओं और बाबा साहब की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए ठोस योजना तैयार करना था। अंबेडकर जयंती पर औराई पुलिस ने की शांति बैठक:जुलूसों, सभाओं और प्रतिमाओं की सुरक्षा पर बनी रणनीति अश्वनी त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्सव मनाते समय किसी भी अन्य व्यक्ति को असुविधा न हो। उन्होंने जुलूस के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित रास्तों से ही निकलने की हिदायत दी। पुलिस ने यह भी अपील की कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया या किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तुरंत थाने में दें। थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जन्मदिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने आयोजकों से जुलूस में शांति बनाए रखने, किसी भी तरह के भड़काऊ गाने न बजाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस सुरक्षा सहायता के लिए 24 घंटे तैनात है। बैठक में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों और आयोजकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे हर साल की तरह इस बार भी पूरी सादगी और अनुशासन के साथ बाबा साहब की जयंती मनाएंगे। पुलिस बल में उपस्थित खमरिया चौकी इंचार्ज ऐश खान कई क्षेत्र के प्रभारी उपस्थित रहे औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांव के लोगे उपस्थित रहे