मुरैना में रेत माफिया ने कुचला जांबाज बेटा, अंतिम विदाई में फफक पड़े पिता, कलेक्टर ने लगाया गले.....
10 Apr 2026

मुरैना में रेत माफिया ने कुचला जांबाज बेटा, अंतिम विदाई में फफक पड़े पिता, कलेक्टर ने लगाया गले.....
मुरैना में वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर की नृशंस हत्या के बाद चंबल अंचल में आक्रोश की लहर है. जब शहीद आरक्षक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जनकपुर पहुंचा, तो पूरा गांव गमगीन हो गया. अंतिम संस्कार के दौरान जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने सांत्वना दी, वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाकर व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफिया द्वारा वन आरक्षक की रेत के ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन मृतक आरक्षक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आए. गुरुवार को पैतृक गांव जनकपुर में मृत आरक्षक का पार्थिक शरीर पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया.
Advertisement
Advertisement