कर्नाटक-त्रिपुरा-नगालैंड की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म, जानिए कहां हुआ सबसे अधिक मतदान?
09 Apr 2026
Reporter-Himanshu Pathak
सार
असम, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण रहे। नागालैंड की कोरीडांग सीट पर 82.21% के साथ सबसे ज्यादा मतदान हुआ, जबकि त्रिपुरा की धर्मनगर में 80.04% वोट पड़े। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट पर करीब 68% मतदान दर्ज हुआ।
विस्तार
असम, केरल और पडुचेरी के साथ ही तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट और नगालैंड के मोकोकचुंग जिले की कोरीडांग सीट पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि नगालैंड की कोरीडांग सीट पर सबसे अधिक 82.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 80.04 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जबकि कर्नाटक की बागलकोट सीट पर 68.73 प्रतिशत और दावणगेरे साउथ सीट पर 68.55 प्रतिशत मतदान हुआ। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को होने वाले उप चुनाव को रद्द कर दिया था। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की तीन सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे।








