KKR VS LSG, IPL 2026 Highlights: मुकुल चौधरी ने पलटा गेम, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया .......
09 Apr 2026
Reporter-Himanshu Pathak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-15 में गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ.
मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया. कोलकात ने लखनऊ को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. लखनऊ की जीत हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर मैच पलट दिया. मुकुल ने सात छक्के और दो चौके लगाए.
आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रन बनाने थे. वैभव अरोड़ा के उस ओवर में पहली गेंद पर आवेश खान ने सिंगल लिया. फिर मुकुल चौधरी ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया. जबकि आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने टीम को जीत दिला दी. लखनऊ की लगातार दूसरी जीत रही. वहीं कोलकाता की चार मैचों में ये तीसरी हार रही.








