एटा में SSP डॉ. इलामारन का थाना अलीगंज पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
09 Apr 2026

एटा में SSP डॉ. इलामारन का थाना अलीगंज पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने 9 अप्रैल 2026 को थाना अलीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-4 व 8 सहित मिशन शक्ति के काउंसलिंग रजिस्टर और कार्य वितरण व्यवस्था की भी जांच की गई। साथ ही शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
Advertisement