सीहोर - रइस काव्यगोष्ठी में सीहोर छावनी के चुनिंदा कवियों ने "लो टी" नामक इस नवीन अद्भुत एवं अविस्मरणीय संगोष्ठी में सबसे पहले जलपान आदि का आनंद उठाया और उसके बाद गुणवत्तापूर्ण साहित्यिक चर्चा एवं विचार विमर्श किया । कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रचनाकारों ने अपनी कविताओं दिलभर का काव्यपाठ किया ।
गोष्ठी में भविष्य में सीहोर नगर में किए जाने वाले अनेक साहित्यिक कार्यक्रमों की योजनाओं एवं प्रारूपों पर चर्चा की गई तथा गतिविधियों की जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर संयोजक कवि डॉ. अखिलेश हठीला के पिता स्व. रमेशजी हठीला को सभी याद किया एवं उनके साथ बिताए अपने अविस्मरणीय अनुभवों को साझा किया ।
काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री कमलेश जी शर्मा "कमल* ने की तथा गोष्ठी का शुभारंभ संदीप जी मेवाड़ा ने अपनी मधुर वाणी में माँ वीणापाणी वंदना किया । राहुल जी ठाकुर ने अपने विशेष अंदाज से संचालन कर गोष्ठी का समां ही बांध दिया ।
श्री गोविंदजी लोवानिया , श्री सुरेशजी श्रीवास्तव, श्री सुरेशजी जायसवाल, श्री हीरालालजी अनाडी, श्री अखिलेश जी हठीला, श्री राहुल जी ठाकुर, श्री संदीप जी मेवाड़ा आदि ने अपना काव्य प्राप्त प्रस्तुत किया।
अखिलेश जी हठीला के धन्यवादज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।








