आज मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गाँधी भवन हरदोई मे मिशन शक्ति फेज 5.0 का आयोजन
08 Apr 2026

आज मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गाँधी भवन हरदोई मे मिशन शक्ति फेज 5.0 का आयोजन
आज मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गाँधी भवन हरदोई मे मिशन शक्ति फेज 5.0 का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के शुभारम्भ उपरांत होनहार छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर, मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु प्रारम्भ जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध मे जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का मापदंड उसकी महिलाओं की स्थिति से तय होता है। जब नारी सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है, तभी समाज सशक्त बनता है। मिशन शक्ति के पिछले चरणों ने महिलाओं के प्रति जागरूकता, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक नई चेतना पैदा की है। अब फेज 5 मे हम एक और मजबूत कदम आगे बढ़ा रहे हैं—जहाँ न केवल सुरक्षा, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नेतृत्व पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह अभियान हमें यह भी सिखाता है कि नारी सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। अपने सम्बोधन उपरांत अध्यक्ष प्रेमावती ने जनपद हरदोई मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी, अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को सम्मानित कर, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व् क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा सहित मातृशक्ति एवं होनहार छात्राएं उपस्थित रहीं।