क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता ब्लॉक टोडरपुर के
08 Apr 2026

क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता ब्लॉक टोडरपुर के
क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता ब्लॉक टोडरपुर के तहत कैम्प आयोजित, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से आत्मनिर्भर बनेगा युवा फील्ड कोऑर्डिनेटर: अशोक कुमार ब्लॉक टोडरपुर के ग्राम करवा में क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कैम्प के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही मनी म्यूल, CKYC, री-केवाईसी, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड कॉल, OTP सुरक्षा, बैंकिंग ग्राहकों के अधिकार तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को डिजिटल फ्रॉड से बचने के आसान उपाय बताए और सुरक्षित बैंकिंग अपनाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराना और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और उनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
Advertisement
Advertisement