ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर: यूपी के 50 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट।
08 Apr 2026

ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर: यूपी के 50 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट।
ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर: यूपी के 50 जिलों मेंआंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्टउत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हुए ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर अब प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार शाम कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में तेज आंधी चली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के लगभग 50 जिलों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, बारिश और ओले गिरने की गंभीर संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अलीगढ़ में सबसे अधिक 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आगरा, मेरठ, बुलंदशहर और इटावा में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का चक्रवाती परिसंचरण धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे मौसम का प्रभाव और व्यापक हो सकता है।विभाग ने मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा बदायूं फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में ओले गिरने की संभावना जताई है।वहीं गौतम बुद्ध नगर, औरैया और जालौन सहित ब्रज और एनसीआर क्षेत्रों में धूलभरी तेज आंधी चलने के आसार हैं।इसके अलावा उन्नाव, बरेली, मुरादाबाद और झांसी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।