10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
07 Apr 2026

10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण 2026: समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश भदोही, 07 अप्रैल 2026:–भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत रोल प्रेक्षक एवं आयुक्त, विंध्याचल मंडल मीरजापुर, राजेश प्रकाश ने जनपद भदोही का तीसरा भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में मंडलायुक्त ने 10 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि नामावली के प्रकाशन हेतु आवश्यक छायाप्रतियां समय से तैयार कर ली जाएं, ताकि निर्धारित तिथि पर किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्रकाशन के दिन सभी मतदेय स्थलों, तहसीलों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहे, जिससे पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement