औराई तहसील सभागार में आज नगर पंचायत खमरिया व घोसिया मनोनीत सभासदों ने ली शपथ
06 Apr 2026

 औराई तहसील सभागार में आज नगर पंचायत खमरिया व  घोसिया मनोनीत सभासदों ने ली शपथ
खमरिया-औराई (भदोही) : नगर पंचायत खमरिया व घोसिया के नामित सभासदों को औराई तहसील सभागार में सोमवार को मनोनीत सभासद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी औराई ने दोनों नगर पंचायत के सभासदों को शपथ दिलाया तो विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने घोसिया नगर व खमरिया नगर के मनोनीत सभासदों को बधाई और शुभकामना दी औराई तहसील सभागार में आयोजित समारोह में नामित सभासद अनुज बरनवाल, जयप्रकाश शुक्ला कंचनलता मौर्य इसी कड़ी में नगर पंचायत घोसिया के मनोनीत सभासद को उपजिलाधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां भी मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर इस मौके पर चेयरमैन खमरिया हाजी महमूद आलम चेयरमैन पति घोसिया अबरार आदि सभासदगढ़ उपस्थित रहे।