बदायूं:पांच दिनों से अंधेरे में डूबे कई गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान।
06 Apr 2026

बदायूं:पांच दिनों से अंधेरे में डूबे कई गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान।
बदायूं:पांच दिनों से अंधेरे में डूबे कई गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान जनपद बदायूं के ब्लॉक कादर चौक क्षेत्र अंतर्गत भूडा भदरौल बिजली घर से जुड़े कई गांव पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। कौआ नगला, ललसी नगला, गढ़िया गंगवरार सहित अन्य गांवों में लगातार बिजली न आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह स्थिति बिजली कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Advertisement
Advertisement