वित्तीय साक्षरता अभियान पिहानी ब्लॉक में आयोजित
04 Apr 2026

वित्तीय साक्षरता अभियान पिहानी ब्लॉक में आयोजित
वित्तीय साक्षरता अभियान पिहानी ब्लॉक में आयोजित क्रिसिल फाउंडेशन, नाबार्ड, आरबीआई, लीड बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पिहानी ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट (साइबर फ्रॉड) से बचाव, बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग, किसान क्रेडिट कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री एवं उर्वरक से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान नाबार्ड की ओर से विभिन्न वित्तीय योजनाओं पर प्रकाश डाला गया और लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अर्चना देवी, फील्ड कोऑर्डिनेटर द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी देकर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisement
Advertisement