क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र अहिरोरी के तहत वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन,
03 Apr 2026

क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र अहिरोरी के तहत वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन,
*क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र अहिरोरी के तहत वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन, सी-केवाईसी ,मनी म्युल डिजिटल अरेस्ट से बचाव पर दिया गया विशेष जोर* न्यूज़: ब्लॉक अहिरोरी में समूह की बहनों के साथ में वित्तीय साक्षरता कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कैम्प के दौरान वित्तीय साक्षरता से जुड़ी प्रमुख योजनाओं एवं विषयों जैसे मनी म्युल, CKYC, री-केवाईसी, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड कॉल, OTP सुरक्षा, बैंकिंग ग्राहक के अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय भी सरल भाषा में समझाया गया । केंद्र प्रबंधक अभिषेक सिंह ,अनुपम तिवारी (CBO, क्रिसिल फाउंडेशन हरदोई), समूह सखी एवं बड़ी संख्या में समूह की बहने उपस्थित रही। विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग अपनाने, समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। कैम्प में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा।