जनगणना-2027: 'स्वगणना' 7 मई से 21 मई तक, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की घर बैठे पंजीकरण करने की अपील,
03 Apr 2026

जनगणना-2027: 'स्वगणना' 7 मई से 21 मई तक, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की घर बैठे पंजीकरण करने की अपील,
जनगणना-2027: 'स्वगणना' 7 मई से 21 मई तक, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की घर बैठे पंजीकरण करने की अपील, भदोही 02 अप्रैल 2026:–प्रमुख जनगणना अधिकारी / जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया कि आगामी जनगणना-2027 के अंतर्गत 'स्वगणना' (Self-Enumeration) का कार्य 7 मई से 21 मई, 2026 तक संचालित किया जाएगा। 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर कार्य करेंगे,उन्होंने जनपदवासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। ​​नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी गई है। ​07 मई से 21 मई 2026 तक ​पंजीकरण के पोर्टल: se.censusindia.gov.in ​मोबाइल ऐप (Mobile App) ​टोल-फ्री नंबर: 1800-11-2027 ​नागरिकों को स्वयं से लगभग 33 प्रश्नों का विवरण भरना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने पर 12 अंकों का एक यूनिक कोड जनरेट होगा। जनरेट हुए इस 12 अंकीय कोड को संबंधित सुपरवाइजर या प्रगणक को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, और कहा कि अधिकारी समयबद्धता और शुद्धता पर विशेष ध्यान दें। ​कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशासनिक एवं चार्ज अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने ​सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रगणकों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति और उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। ​ प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अप्रैल माह के अंत तक सभी प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा किसी भी तकनीकी कठिनाई की स्थिति में प्रशिक्षकों से तत्काल समाधान प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जनगणना का कार्य पूरी तरह त्रुटिरहित और समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। ​"जनगणना का उद्देश्य जन-जन के कल्याण और विकास की योजनाओं से जुड़ा है। अतः सभी नागरिक इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।