बदायूं:ललसी नगला में श्री श्री 1008 शंकर गिरि महाराज मेला 21 अप्रैल से, दंगल में जुटेंगे बाहरी पहलवान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
03 Apr 2026

बदायूं:ललसी नगला में श्री श्री 1008 शंकर गिरि महाराज मेला 21 अप्रैल से, दंगल में जुटेंगे बाहरी पहलवान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
बदायूं:ललसी नगला में श्री श्री 1008 शंकर गिरि महाराज मेला 21 अप्रैल से, दंगल में जुटेंगे बाहरी पहलवान बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला में स्थित श्री श्री 1008 शंकर गिरि महाराज स्थान पर वार्षिक मेले का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। मेले को लेकर गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।मेले के शुभारंभ अवसर पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। कार्यक्रम में ग्राम के पूर्व प्रधान राजू कश्यप, जयचंद मास्टर, पत्रकार राहुल कश्यप (ग्राम कौआ नगला) एवं संजय कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता रहेगी, जिसमें दूर-दराज से नामी पहलवान भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के आने की संभावना है।गांव में मेले को लेकर उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है
Advertisement
Advertisement