नगर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा जल प्याऊ" (जल मंदिर) का शुभारंभ किया गया।
02 Apr 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर-मालवा। आगर जिले बड़ौद तहसील में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा नगर परिषद बडौद के वार्ड क्रमांक 01 में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में नगर विकास प्रस्फुटन समिति बडौद के द्वारा आज "जल प्याऊ"(जल मंदिर) का शुभारंभ किया गया।जल प्याऊ आज महादेव मंदिर गांधी चौक मंगलनाथ मंदिर परिसर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा लगाया गया । उपस्थित नवांकुर संस्था अध्यक्ष मोहनलाल तिवारी, प्रस्फुटन समिति बडौद परामर्शदाता सुश्री सुनीता सूर्यवंशी राजेंद्र सिंह लवंशी CM इंटर्न विद्या सूर्यवंशी छात्र Msw लोकेंद्र कुमावत, अंकित सिलोरिया, जितेंद्र सिलोरिया प्याऊ के शुभअवसर पर मंदिर पर उपस्थित पंडित जी को बताया गया की जल के पत्रों की देख रेख करते हुए नल आते हैं तो इनको भरे। जिस से प्याऊ सुचारू रूप से चलती रहे और लोगों को समय से ठंडा जल मिल सके। एवं शुद्ध जल देने वाला जल स्रोत कुएं का पूजन किया गया।
।। जल जीवन का आधार है ।।
।। हम सब की यही पुकार, पानी व्यर्थ न बहे बेकार ।।
Advertisement









