जल गंगा संवर्धन अभियान में जल कार्यक्रम की गतिविधि आयोजन किया।
02 Apr 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर मालवा। आगर जिले बड़ौद तहसील में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल कार्यक्रम की गतिविधि नगर परिषद बड़ौद के वार्ड क्रमांक 11 आगर दरवाजा नगर विकास प्रस्फुटन समिति बड़ौद में गतिविधि का आयोजन किया गया है, जिसमें दीवार लेखन कर जल संरक्षण के नारे, पेड़ पौधे तैयार करो, पौधा रोपण करो अपने बच्चों के जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाए। जल की बर्बादी हमारे भविष्य में हमें इसकी किमत चुकानी पड़ेगी ! इस हेतु जल हे तो कल है। जल ही जीवन है। महिलाओं में जन जागरूकता फैलाई गई, परामर्शदाता सुश्री सुनीता सूर्यवंशी।सीएम इन्टर्न विद्या सूर्यवंशी, समिति के अध्यक्ष सचिव सदस्य बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू छात्र छात्राओं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई।








