ककडदी में बड़ादेव मंदिर निर्माण की शुरुआत चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हुआ भूमि पूजन
02 Apr 2026
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगाँव /-
देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम ककडदी में चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ादेव मंदिर निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव में भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
भूमि पूजन गोंडी धर्माचार्य श्री दिलीप जी मरपाची द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ादेव का भव्य मंदिर क्षेत्रवासियों के सहयोग से बनाया जाएगा, जो आने वाले समय में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में दशरथ सल्लाम, डॉ. रामदयाल मसकोले (शिक्षक), सुभागसिंह इवने (सरपंच, निवारदी), मांगीलाल उईके, पहलद धुर्वे, रामदेव तिरगाम, केसूराम तिरगाम एवं छगनलाल परते सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल को सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।
Advertisement









