राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में नव प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं का पुरातन छात्र- छात्राओं
01 Apr 2026

राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में नव प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं का पुरातन छात्र- छात्राओं
खमरिया आज दिनांक 1 अप्रैल दिन बुधवार को राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में नव प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं का पुरातन छात्र- छात्राओं द्वारा बैंड बाजे के साथ स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नये सत्र का शुरूआत किया गया , संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने बताया कि शासन के मानसा के अनुरूप विद्यालय में अत्यधिक प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है तथा क्षेत्र के अभिभावकों से अपील किया गया है कि जिन्हें भी अपने पाल्य का विद्यालय में प्रवेश करवाना है वह अति शीघ्र प्रवेश ले लें जिससे उनकी कक्षाओं का अध्यापन कार्य नियमित रूप से प्रारंभ किया जा सके । विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से समर कैंप का आयोजन, प्रदेश के भीतर तथा प्रदेश के बाहर उच्च शिक्षण संस्थाओं का शैक्षणिक भ्रमण व सभी विषयों के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, विद्यालय का सुंदर वातावरण , स्मार्ट क्लास की सुविधा, पुस्तकालय की व्यवस्था तथा खेल व विज्ञान क्लब ,युवा क्लब , इको क्लब संबंधित सभी सामग्री की उपलब्धता के साथ नियमित रूप से कार्यक्रमों का संचालन , सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन , बालिकाओं के रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन एवं आकर्षक प्रार्थना सभा का संचालन किया जाता है , पुस्तकालय में विषय एवं विषयेतर गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की उपलब्धता है । स्वागत के लिए बैंड टीम में राधिका विश्वकर्मा, नेहा सैयगल,खुशी विश्वकर्मा,अंबिका पाल आदि छात्राएं सम्मिलित हुई। इस अवसर पर बिपिन कुमार व अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।