कम्युनिटी लीडरशिप के स्टूडेंट एवं मेंटर द्वारा जल संरक्षण हेतु दीवार लेखन किया गया।
31 Mar 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर मालवा। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष छात्रा निर्मला यादव के प्रयोगशाला गांव डाबड़िया में जल संरक्षण हेतु परामर्शदाता श्री सुरेश राठौर एवं कम्युनिटी लीडरशिप की छात्रा निर्मला यादव द्वारा दीवार लेखन किया गया एवं लोगों को जल संरक्षण करने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित मातृशक्तियों और पुरूषों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं जल है तो कल है, जल को सोच समझ कर उपयोग करना चाहिए जितने पानी की हमें आवश्यकता है उतना ही पानी हमें उपयोग में लेना चाहिए। जल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।








