जल गंगा संवर्धन अभियान में जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम में नवरात्रि के सातवें दिन चुनर यात्रा निकाली गई।
26 Mar 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान में जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम में नवरात्रि के सातवें दिन चुनर यात्रा निकाली गई।
आगर मालवा। जल गंगा संवर्धन अभियान में जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम में नवरात्रि का सातवां दिन की गतिविधि विकासखण्ड बडौद सेक्टर बडो़द नवांकुर संस्था टोकडा़ के अंतर्गत आने वाली नगर विकास प्रस्फुटन समिति बडौद, महुडिया प्रस्फुट समिति बडो़द में गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम बरगद वृक्ष की पुजा गाँव के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंम्भुसिंह परिहार द्वारा की गई तत्पश्चात् सरस्वती शिशु मंदिर महुडिया विद्यालय के भैया बहनों द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर चुनर यात्रा व बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें लाल माता व दुर्गा माता जी की पुजा अर्चना पण्डित कवर लाल व्यास एवं शंकर लाल व्यास द्वारा करवाई गई , पुजा अर्चना विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद नायक ने की कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महुडिया बडो़द के अध्यक्ष जोतपुरी गोस्वामी ने किया विशेष अतिथि सुनिता सुर्यवंशी परामर्शदाता, CM intern सुश्री विद्या सूर्यवंशी, हरिओम लववंशी नवाकुंर संस्था टोकडा़ के अध्यक्ष ने जल संरक्षण के लिए शपथ करवाई अथितियो द्वारा जल स्त्रोत का प्रतीक हेण्डपंप की सफाई व पुजन कर जल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। एवं जल स्रोत की पूजा की कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य मदन वर्मा एम एस डबल्यू छात्र ( उत्सव प्रमुख ), राहुल शर्मा, नागुलाल मालवीय, जितेन्द्र सिंह राजपूत, अंजलि दीदी व विद्यालय के सभी भैया बहन ग्रामीण जन उपस्थित रहें उक्त जानकारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महुडिया बडो़द ने दी।
Advertisement
Advertisement