छैनाकछार बी की बेटी पलक कौरव बनी क्षेत्र की शान
26 Mar 2026

छैनाकछार बी की बेटी पलक कौरव बनी क्षेत्र की शान

चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम छैनाकछार बी से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है, जहां की होनहार छात्रा पलक कौरव ने शिक्षा और संस्कृति दोनों क्षेत्रों में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

पलक कौरव ने विद्या भारती पब्लिक स्कूल चीचली में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा में 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे चीचली क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इसके साथ ही पलक कौरव ने महा शिवरात्रि महोत्सव में माता पार्वती का किरदार निभाया था, जिसे देखने के बाद क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

पलक की इस सफलता के पीछे उनके पिता शिवनारायण कौरव एवं माता रंजना कौरव का विशेष योगदान रहा है।

 

पलक के पिता शिवनारायण कौरव ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “हमारी बिटिया ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें उस पर गर्व है। हम चाहते हैं कि वह आगे भी इसी तरह पढ़ाई में आगे बढ़े और अपने गांव व परिवार का नाम रोशन करे।”

गांव के लोगों ने पलक की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।

पलक कौरव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।