बदायूं :खान अधिकारी का छापा: 6 वाहन सीज, अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।
24 Mar 2026

बदायूं :खान अधिकारी का छापा: 6 वाहन सीज, अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।
बदायूं खान अधिकारी का छापा: 6 वाहन सीज, अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप बदायूं। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी समेत छह वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।रविवार देर रात्रि खान अधिकारी गुलशन कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना कादरचौक और थाना बिनावर क्षेत्र में छापेमारी की। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम सकरी के जंगल में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर रैपर मशीन व दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं। वहीं थाना बिनावर क्षेत्र के गांव उसैता में छापा मारकर एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन करते हुए पकड़ी गईं।खान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया और उन्हें संबंधित थानों की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई के तहत कुल छह वाहनों चार ट्रैक्टर-ट्रालियां, एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर रैपर मशीन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।खान अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि जिले में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि प्रशासन अब अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, जिससे खनन माफियाओं में भय का माहौल बना हुआ है।
Advertisement
Advertisement