असंचारी रोग (एन.सी.डी.), एनीमिया व नियमित टीकाकरण दक्षता वर्धन हेतू प्रशिक्षण दिया गया।
23 Mar 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर मालवा। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर महेश निगवाल एवं परियोजना प्रमुख स्माइल फाउंडेशन, ब्लू लीफ एनर्जी आगर मालवा मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड आगर के 24 ग्रामों से 26 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईज़र एवं आशा कार्यकर्ताओं को असंचारी रोग (एन.सी.डी.), एनीमिया व नियमित टीकाकरण दक्षता वर्धन हेतू प्रशिक्षण मोंटो हाेटल सुसनेर रोड़ आगर मालवा में दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर (एम.एम.आर.) एवं शिशु मृत्यु दर (आई.एम.आर.) को कम करना है। जिसके अंतर्गत गर्भवति महिला एवं बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना एवं एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों की स्क्रीनिंग की जाना जिसके अंतर्गत उनका ब्लड प्रेशर लिया जाना, शुगर की जांच की जाना एवं कैंसर की जांच की जाना एवं एनीमिया नियंत्रण हेतु ऐसी एच.आर.पी. महिलाओं को चिन्हित करना एवं उन्हें संस्था स्तर पर जांच एवं उपचार सुविधा मुहैय्या कराना एवं शिशुओं में निमोनिया की रोकथाम एवं एनीमिया से बचाव हेतु बच्चों की स्क्रीनिंग कर संस्था स्तर पर रैफर करना एवं उचित देखभाल एवं उपचार मुहैया कराना। जिससे की मातृ मृत्यु दर (एम.एम.आर.) एवं शिशु मृत्यु दर (आई.एम.आर.) को कम किया जा सके। प्रशिक्षण मास्टर ट्रैनर तुषार हर्णे बी.पी.एम. एवं मानसिंह चौहान बी.सी.एम. आगर द्वारा दिया गया। प्रषिक्षण में मनोज कुमार रावत परियोजना प्रमुख स्माइल फाउंडेशन एवं अभिषेक मिश्रा, पंकज भाटिया उपस्थित रहें। प्रशिक्षण के अंत में आभार प्रदर्शन मनोज कुमार रावत द्वारा किया गया।








