अलीगंज के SPS स्कूल में ‘उड़ान 9’, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
23 Mar 2026

अलीगंज के SPS स्कूल में ‘उड़ान 9’, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
एटा जनपद के अलीगंज स्थित चौधरी एसपीएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘उड़ान 9’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विजेता छात्रों को मेडल और आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्कूल के मैनेजर डॉ. गौरव यादव ने कहा कि ‘उड़ान 9’ जैसे कार्यक्रम छात्रों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में उपस्थिति पुरस्कार (अटेंडेंस प्राइज) और शिष्टाचार पुरस्कार (मैनर्स प्राइज) जैसे आयोजन भी नियमित रूप से किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है। कार्यक्रम में मैनेजर डॉ. गौरव यादव, डायरेक्टर शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Advertisement
Advertisement