बरुआसागर: निषादराज जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में थिरके युवा
23 Mar 2026

बरुआसागर: निषादराज जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में थिरके युवा
बरुआसागर (झांसी)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य मित्र और श्रृंगवेरपुर नरेश महाराज निषादराज की जयंती सोमवार को बरुआसागर में बड़े ही गौरवमयी और भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रैकवार (निषाद) समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ​ ​शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराज निषादराज के स्वरूप की सजी हुई दिव्य झांकी रही। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूंज के साथ निकली इस यात्रा में रैकवार समाज के युवा हाथ में सामाजिक ध्वज लेकर नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग में 'जय निषादराज' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष देवेंद्र रायकवार उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी नाथूराम रैकवार, मुन्ना स्वीट मेकर, दिल्ले नन्ना, हरनारायण और रामकुमार रैकवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​ कार्यक्रम के समापन पर समस्त रैकवार समाज बरुआसागर और रक्षा माई समिति की ओर से आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। ​ ​शोभायात्रा में आयोजन को सफल बनाने में युवा टीम का विशेष योगदान रहा इसमें जीतू रायकवार, आकाश रैकवार, मुरारी रैकवार , काशीराम रैकवार, चिप्पू रैकवार, पप्पू केवट, राजेंद्र रैकवार, राम भरोसे रैकवार, अरविंद चौधरी, रामगोपाल, सतीश, राकेश, शिव, विकास, मलखान रैकवार (प्रधान जी) और कोमल रैकवार सहित समाज के सैकड़ों बंधु शामिल हुए।