बरुआसागर: धूमधाम से मनाया गया रैकवार समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप का जन्मदिन
23 Mar 2026

बरुआसागर: धूमधाम से मनाया गया रैकवार समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप का जन्मदिन
​बरुआसागर। नगर के ऐतिहासिक मां रक्षा मां मंदिर परिसर में आज रैकवार समाज की एकजुटता और उत्साह का भव्य नजारा देखने को मिला। अवसर था रैकवार समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय महेश कश्यप जी के जन्मदिवस का, जिसे समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों ने मिलकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। ​कार्यक्रम की शुरुआत मां रक्षा मां के आशीर्वाद के साथ हुई। उपस्थित जनों ने महेश कश्यप जी के दीर्घायु होने और समाज सेवा में उनके निरंतर योगदान की कामना की। इस दौरान केक काटकर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटी गईं। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से रैकवार समाज के अध्यक्ष देवेंद्र रायकवार सहित नाथूराम रैकवार, मुन्ना स्वीट मेकर, दिल्ले नन्ना, हरनारायण, और रामकुमार रैकवार जैसे वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर महेश कश्यप जी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। ​विशिष्ट अतिथियों ने दी बधाई | इस अवसर पर केवल रैकवार समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाज के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। , ​डॉ. अशोक यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष, शिक्षक सभा) , श्रीपत साहू जी, ​गौरव गुड्डू हयारण (पूर्व नगर अध्यक्ष, सपा), ​दिनेश सेन (पार्षद), ​मनोज यादव 'माते' (नगर अध्यक्ष, सपा), ​शीलू यादव, विशाल सविता, दौलत यादव, प्रशांत सोनी, अभिषेक यादव एवं अन्य। ​इस सफल आयोजन की बागडोर जीतू रायकवार, आकाश रैकवार, मुरारी रैकवार और शंकर भाई जी ने संभाली। कार्यक्रम के अंत में समस्त रैकवार समाज बरुआसागर और रक्षा माई समिति की ओर से आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। ​इस मौके पर काशीराम रैकवार, चिप्पू रैकवार, पप्पू केवट, राजेंद्र रैकवार, राम भरोसे रैकवार, अरविंद चौधरी, रामगोपाल, सतीश, राकेश, शिव, विकास, मलखान रैकवार (प्रधान जी) और कोमल रैकवार सहित समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे।