राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में खंड औराई के संचलन खंड
22 Mar 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में खंड औराई के संचलन खंड
खमरिया भदोही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में खंड औराई के संचलन खंड के 400 स्वयं सेवक संघ ने शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया से पद संचलन कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेगड़वार वह गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित करके किया गया। स्कूल से निकल कर नगर के विभिन्न स्थानों से निकल कर पुनः स्कूल में पहुंच कर समापन किया गया। मुख्य वक्ता काशी प्रांत शारीरिक प्रमुख संतोष जी द्वारा कहा गया कि संघ ही एक ऐसा संगठना है जो वसुधैव कुटुंबकम् के मार्ग पर चलती है। खंड के 6 उत्सव में यह भी एक उत्सव हम लोग मानते है यह पांचवा उत्सव होता है । आज के दिन का जो महत्व है वह अपने सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण दिन है। इस अवसर पर विभाग कुटुंब प्रबोधन हरिराम तिवारी सहजिला कार्यवाह सर्वेश्वर प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी सह संचालक संतोष खंड संचालक संतोष सेठ खंड कार्यवाह मुकेश माधव सह शारीरिक प्रमुख परिष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement