बदायूं:एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
22 Mar 2026

बदायूं:एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
बदायूं:एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित बदायूँ स्थित एच.पी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय परिवार द्वारा इन क्षेत्रों में किया जा रहा कार्य सराहनीय है, जो निश्चित ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री हरप्रसाद पटेल ‘बाबूजी’, श्री शुभम पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
Advertisement
Advertisement