अलीगंज में भाजपा की नई कार्यकारिणी पर स्वागत, मिशन 2027 की तैयारी तेज
21 Mar 2026

अलीगंज में भाजपा की नई कार्यकारिणी पर स्वागत, मिशन 2027 की तैयारी तेज
अलीगंज। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद यह नई सूची जारी की गई। इसमें लंबे समय से पदों पर कार्यरत कई पुराने चेहरों को इस बार जगह नहीं दी गई है, जबकि नए नेताओं पर भरोसा जताया गया है। नई कार्यकारिणी में आशीष राजपूत और अर्जुन कश्यप को जिला उपाध्यक्ष, वहीं गोपाल शर्मा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में इस बदलाव को आगामी चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी का फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार राजपूत (पूर्व प्रधान), आशीष राजपूत (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक गोपाल शर्मा (जिला मंत्री), अर्जुन सिंह कश्यप, सत्यभान सिंह (पूर्व प्रधान), संजीव राजपूत (एडवोकेट), नवीन राजपूत (मंडल अध्यक्ष), कदम सिंह, फौजी बलवीर सिंह, राजकिशोर, कमल किशोर, रामविलास, ज्ञान सिंह, विनोद कुमार, डॉ. केश राम, भूपेंद्र सिंह, अंकित, मोहित सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नए नेतृत्व के साथ संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।