अलविदा जुमे के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने अजीमुल्लाह चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
20 Mar 2026

अलविदा जुमे के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने अजीमुल्लाह चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अलविदा जुमे के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने अजीमुल्लाह चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भदोही, 20 मार्च 2026 :–ईद के अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुमा) के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र भदोही के अजीमुल्लाह चौराहा सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, मस्जिदों के आसपास एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गिरी , क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement