वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस अमरोली रतनपुर में श्रद्धा के साथ मनाया
20 Mar 2026

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस अमरोली रतनपुर में श्रद्धा के साथ मनाया
अलीगंज (एटा): विकासखंड अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में शुक्रवार को रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकत्र होकर वीरांगना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष 20 मार्च को उनका बलिदान दिवस मनाया जाता है, जो नई पीढ़ी को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देता है। इस मौके पर युवाओं को उनके जीवन संघर्ष और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सकें। जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन त्याग, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अंतिम सांस तक देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और समाज को सही दिशा देता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीरांगना के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दिलीप कुमार राजपूत (पूर्व प्रधान), आशीष राजपूत (जिला उपाध्यक्ष), अभिषेक गोपाल शर्मा (जिला मंत्री), विजय मंडल उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह कश्यप (जिला उपाध्यक्ष), सत्यभान सिंह (पूर्व प्रधान), संजीव राजपूत (एडवोकेट), नवीन राजपूत (मंडल अध्यक्ष), भूपेंद्र सिंह (बूथ अध्यक्ष), रामनिवास आलोक, कदम सिंह फौजी, बलवीर सिंह, राजकिशोर, कमल किशोर, रामविलास, ज्ञान सिंह, विनोद कुमार, डॉ. केश राम, भूपेंद्र सिंह, अंकित, मोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।