औराई कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जेठूपुर निवासी मृदुल मिश्रा गंगा में डूबने से मृत्यु
19 Mar 2026

औराई कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जेठूपुर निवासी मृदुल मिश्रा गंगा में डूबने से मृत्यु
औराई, भदोही - औराई कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जेठूपुर निवासी गया प्रसाद मिश्रा का नाती, श्यामसुंदर मिश्रा का एकलौता पुत्र मृदुल मिश्रा 14 वर्ष गुरुवार को सुबह 8 बजे भोगांव घाट मीरजापुर पर अपने एक साथी के साथ स्नान करने गया था जहाँ नहाते समय भवॅर में फंस जाने से डूब गया l मौके पर पहुँचे परिजनों व लोगों के मदद से जाल फेका गया शव लगभग 10 बजे निकाला गया उसकी मृत्यु हो गई l जबकि गोताखोर मीरजापुर से नहीं पहुँच पाए थे उसके पहले ही गांव वालो ने जाल फेक कर शव निकाल लिया l बताया जाता हैं कि मृदुल मिश्रा घोसिया के एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता था l वह अपने तीन बहनों में अकेला था l घटना कि सूचना पर उसकी माता, बहन नेहा, कृतिका, हर्षिता भाई का निधन हो जाने से रोते रोते बेहोश हो जा रही है घटना कि सूचना पर गांव जेठूपुर, भवानीपुर औराई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है उक्त घटना को सुनकर हतप्रभ हैं बेटे मृदुल मिश्रा जी के निधन हो जाने पर परिवार पर पहाड़ टूट गया
Advertisement
Advertisement