सीहोर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक आयोजन, मातृ शक्ति का हुआ सम्मान
19 Mar 2026

सीहोर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक आयोजन, मातृ शक्ति का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को सीहोर के इतिहास में एक नये अध्याय की शुरुआत म.प्र.साहित्य साधना मंच, राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद भारत, एवं जनपरिषद के तत्वावधान में हुई। संस्थापक -सुरेश जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मातृ शक्तियों ने जहां अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई वहीं पुरुष वर्ग ने कोषाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं अथक प्रयास ने अपनी समर्पित उपस्थिति से इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया और भविष्य पथ पर मील का पत्थर साबित किया। राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृंदावन राय सरल सागर के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य साधना मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक व्यग्र भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ के के नेमा, ग़ज़लकार रमेश गमगीन कालापीपल, श्याम शर्मा सलिल आष्टा, रमेश राठौर राही इछावर रहे ।कार्यक्रम की संचालन राजेश जायसवाल पिपरिया डॉ साक्षी जैन कालापीपल ओर मीडिया प्रभारी पायल पटेल /अनुरुद्ध कौरव भोपाल ने इसे ओर अपने समर्पण से दायित्वों का निर्वहन करते हुए इसे अद्भुत बना दिया। पूरे कार्यक्रम के प्रभारी आदरणीय श्री कमलेश शर्मा कमल सीहोर ने प्रेरणादायक सहयोग देकर इसे अमर कृति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रंग पंचमी के रंगारंग कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ अनीस खान का कुशल नेतृत्व एवं हमारे संरक्षक डॉ गगन नामदेव का अस्मरणीय योगदान और अच्छा करने के लिए प्रेरित कर गया। इस अवसर पर काव्य पाठ करने वालों में डॉ मंगलेश जायसवाल कालापीपल, डॉ अरुण श्रीवास्तव अर्णव सीहोर, गजानंद डिगोनिया जिज्ञासु भौरूंदा, गुरमीत सिंह सलूजा, उमेश गर्ग भोपाल, संतोष जैन संतु, हरिओम शर्मा दाऊ, दिनेश भदोरिया भोपाल, संजय जैन आष्टा, डॉ प्रशांत जामालिया आष्टा, डॉ कैलाश शर्मा आष्टा सहित युवा टीम में डॉ अखिलेश हठीला, राहुल ठाकुर, संदीप मेवाड़ा ने पूरी लगन से इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

सफलता के सोपान में जिन्होंने जो सहयोग दिया उनका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम प्रभारी कमलेश शर्मा कमल ने धन्यवाद प्रेषित किया।

Advertisement
Advertisement