भाजपा ने भदोही मनोनीत सभासदों की सूची जारी की:पार्टी को 2027 चुनावों के लिए मजबूत करने का प्रयास
18 Mar 2026

भाजपा ने भदोही  मनोनीत सभासदों की सूची जारी की:पार्टी को 2027 चुनावों के लिए मजबूत करने का प्रयास
भाजपा ने भदोही मनोनीत सभासदों की सूची जारी की:पार्टी को 2027 चुनावों के लिए मजबूत करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भदोही में मनोनीत सभासदों की सूची जारी की है। यह कदम 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की स्थिति को और अधिक मजबूत करने के प्रयासों के तहत उठाया गया है। नगर पंचायत खमरिया के लिए मनोनीत सभासदों की लिस्ट जारी होते ही समर्थक गदगद हैं। भाजपा मंडल औराई के मंत्री खमरिया निवासी अनुज बरनवाल, व कंचनलता मौर्य व जयप्रकाश शुक्ल के सभासद मनोनीत होने पर नगर में भाजपा सभासदों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब यह सभी सभासद डेढ़ वर्ष तक नगर के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। और औराई के लोकप्रिय विधायक दीनानाथ भास्कर के कार्यालय त्रिलोकपुर औराई में मनोनीत सभासद नगर पंचायत खमरिया के मनोनीत सभासदों को विधायक दीनानाथ के सुपुत्र अमरदीप भास्कर ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया