भदोही के नए पुलिस अधीक्षक होंगे अभिनव त्यागी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर तबादला
14 Mar 2026

भदोही के नए पुलिस अधीक्षक होंगे अभिनव त्यागी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर तबादला
भदोही के नए पुलिस अधीक्षक होंगे अभिनव त्यागी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर तबादला भदोही में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का तबादला कर उन्हें फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं 2019 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी अभिनव त्यागी अब भदोही के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात रहे हैं