बदायूं:सहसवान में ए.एस. इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया।
14 Mar 2026
Reporter-- Rahul
सहसवान में ए.एस. इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन बदायूं। सहसवान नगर के डार्लिंग रोड, बिसौली बस स्टैंड के निकट स्थित ए.एस. इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता जमालुद्दीन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।शोरूम पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद हुए प्रदेश सचिव शाहिद खान और सपा नेता जमालुद्दीन ने ए.एस. इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रोपराइटर अरमान मलिक को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रोपराइटर अरमान मलिक ने बताया कि उनके शोरूम पर विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाजार से कम दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही गरीब तबके के लोगों के लिए घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान पैकेज के रूप में भी उपलब्ध कराने की योजना है।कार्यक्रम के अंत में अरमान मलिक ने शोरूम पर पहुंचे सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी काशिफ अली खान ने किया।इस अवसर पर दानिश चौधरी, साजिद खान, सोहेल खान, भरे, साजेंद खान, आदिल, अर्शी खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








