बदायूं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह हटे ।
14 Mar 2026

बदायूं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह हटे ।
बदायूं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह हटे कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को मिली जिले की बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बदायूं जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह कासगंज में तैनात तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।आईपीएस अंकिता शर्मा वर्ष 2019 बैच की अधिकारी मानी जाती हैं और इससे पहले वह कासगंज जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। कासगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और सख्त पुलिसिंग के लिए विशेष पहचान बनाई।सरकार द्वारा उन्हें अब बदायूं जिले की कमान सौंपे जाने के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।