भदोही मे रामनवमी, नवरात्रि और ईद पर प्रशासन सतर्क, डीएम -एसपी ने किया मार्च
13 Mar 2026

 भदोही  मे रामनवमी, नवरात्रि और ईद पर प्रशासन सतर्क, डीएम -एसपी ने किया मार्च
रामनवमी, नवरात्रि और ईद पर प्रशासन सतर्क, डीएम -एसपी ने किया मार्च मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों,प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर शराब की दुकानों, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग भदोही, 13 मार्च। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व अलविदा जुमा, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन एवं कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी भदोही तथा शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। होटल-ढ़ाबा, बाजार, बस स्टैण्ड्स, रेलवे स्टेशन की चेकिंग की जा रही है तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।
Advertisement
Advertisement