खो-खो प्रतियोगिता: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस की बेटियां बनीं विजेता, मेजबान रिछारिया कॉलेज उपविजेता
13 Mar 2026

खो-खो प्रतियोगिता: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस की बेटियां बनीं विजेता, मेजबान रिछारिया कॉलेज उपविजेता
​बरुआसागर। डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय बरुआसागर में आयोजित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीन महिला खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU) कैंपस झांसी की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि मेजबान डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। ​ ​प्रतियोगिता में मुख्य रूप से तीन टीमों ने अपना दमखम दिखाया: ​बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस, झांसी ​दूधनाथ महाविद्यालय, सकरार ​डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय, बरुआसागर (मेजबान) ​फाइनल और लीग मैचों के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें बी.यू. कैंपस ने बाजी मारी। ​ ​विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.पी.एन. मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा ​"किसी भी खेल प्रतियोगिता में हार-जीत का उतना महत्व नहीं होता, जितना आपके द्वारा दिखाई गई 'खेल भावना' का होता है। मैदान पर की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।" ​उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निरंतर अभ्यास और मेहनत करने का आह्वान किया। ​ ​इस अवसर पर समाज सेवी शिवप्रसाद अग्रवाल और महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रीति निगम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विकास वर्मा, डॉ. अरुण मिश्र, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. कल्पना द्विवेदी, डॉ. नंदनी समाधियां, वर्षा यादव, डॉ. अरविंद सिंह, अनिल शर्मा, आर.एन. विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम साहू, आनंद प्रताप सिंह, विनय यादव और मेहर यादव का विशेष सहयोग रहा।