बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयीन रस्सा-कशी: अतर्रा पीजी कॉलेज ने जीता महिला वर्ग का खिताब
13 Mar 2026

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयीन रस्सा-कशी: अतर्रा पीजी कॉलेज ने जीता महिला वर्ग का खिताब
बरुआसागर: डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय, बरुआसागर में आयोजित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयीन महिला रस्सा-कशी प्रतियोगिता में अतर्रा पीजी कॉलेज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताबी जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में अतर्रा ने मेजबान डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। ​प्रतियोगिता के दौरान कई कड़े मुकाबले देखने को मिले | ​पहला मैच: अतर्रा पीजी कॉलेज बनाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस। अतर्रा की टीम ने जीत के साथ आगाज़ किया। ​दूसरा मैच: डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय बनाम दूधनाथ महाविद्यालय, सरकार। इसमें मेजबान रिछारिया कॉलेज विजयी रहा। ​तीसरा मैच (सेमीफाइनल): पिछले सत्र की विजेता नेहरू कॉलेज, ललितपुर का मुकाबला अतर्रा पीजी कॉलेज से हुआ, जिसमें अतर्रा ने गत विजेता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ​फाइनल मुकाबला: खिताबी जंग मेजबान डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय और अतर्रा पीजी कॉलेज के बीच हुई, जहाँ अतर्रा की टीम ने बाजी मारकर प्रतियोगिता जीत ली। ​विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.पी.एन. मिश्रा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा ​"जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जो टीमें आज सफल नहीं हो पाईं, वे यदि अधिक मेहनत और लगन से अभ्यास करें, तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी।" ​प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायक मंडल के सदस्य नृपेंद्र सिंह परिहार, श्वेता राय, अभय सिंह और अनुराग सिंह की अहम भूमिका रही। ​इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव शुक्ला, महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रीति निगम, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. अरुण मिश्र, डॉ. सचिन सिंह और डॉ. आशीष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।